{"_id":"64d91ef887d1ee5d1b06b788","slug":"mini-marathon-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-1666-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मिनी मैराथन में संतोष, रानी और सचिन अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मिनी मैराथन में संतोष, रानी और सचिन अव्वल
Sun, 13 Aug 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर के सराय चौक में आयोजित मिनी मैराथन प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को एसडीएम सुनील कुमार ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। यादव चौराहा से गौरा कमाल गांव तक करीब तीन किलोमीटर की दौड़ में सिपाहियों के अलावा युवाओं ने भी हिस्सा लिया।
सिपाहियों के पुरुष वर्ग की मिनी मैराथन में मालीपुर थाने के सिपाही संतोष यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान इसी थाने के सिपाही अंकित यादव और जलालपुर कोतवाली के प्रवीण को तीसरा स्थान मिला। महिला सिपाही वर्ग की दौड़ में कटका थाने की सिपाहियों का दबदबा रहा। सिपाही रानी यादव प्रथम, प्रतिभा द्वितीय व विनम्रता तीसरे स्थान पर रहीं। महिला की मिनी मैराथन में शामिल शाहपुर निवासी छात्रा लवली को चौथा स्थान मिला।
युवाओं की दौड़ में सचिन यादव प्रथम, पंकज प्रजापति द्वितीय और अंकुर मौर्य तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में मोहम्मद कैफ ने अकेले दौड़ लगायी। पूर्व विधायक सुभाष राय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अबुल बशर अंसारी, सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य, ईओ राजेश कुमार वर्मा व अन्य लोगों ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।