फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   middle-aged dies due to collision with DCM

डीसीएम की टक्कर से अधेड़ की मौत

Sun, 28 Aug 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
middle-aged dies due to collision with DCM
बसखारी (अंबेडकरनगर)। एनएच 233 पर डोडो के पास डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार एक भाई की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

एनएच 233 पर डोडो के पास आजमगढ़ जनपद के सुखारी खालिफतपुर निवासी सगे भाई वीरेंद्र व संजय रविवार को एक ही बाइक से बसखारी से वापस घर जा रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों की सूचना पर बसखारी पुलिस व एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची। दोनों को बसखारी सीएचसी पहुंचाया गया। यहां पर दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने संजय (50) को मृत घोषित कर दिया, वहीं वीरेंद्र (32) को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed