फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   meeting

दवा के अभाव में पशु मरे, तो होगा पशु चिकित्साधिकारी पर केस

Thu, 27 Jun 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
meeting
दअंबेडकरनगर। व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के साथ किया जाए। साथ ही गोवंश आश्रयस्थल पर सफाई, चारे व पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी। ये निर्देश डीएम राकेश कुमार मिश्र ने गुरुवार को अलग-अलग बैठकों में संबंधित अधिकारियों को दिए। डीएम ने कहा कि दवा के अभाव में पशुओं की मौत हुई तो पशु चिकित्साधिकारी पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योगबंधु की बैठक में डीएम ने उपायुक्त उद्योग स्वप्निल कुमार यादव को निर्देश दिया कि विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ सुनिश्चित कराया जाए। राइस मिलर द्वारा भुगतान न होने की शिकायत सामने आने पर डीएम ने पीसीएफ अधिकारियों को निर्देशित किया कि राइस मिलर की शिकायत के अनुसार बकाए का तत्काल भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने व्यापारियों के हितों को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि इनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। व्यापारी नेता गोविंद अग्रवाल, अनिल अग्रहरि व संजीव आदि ने विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। इसमें सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं से होने वाली असुविधा मुख्य रूप से शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल के रखरखाव को लेकर कलेक्ट्रेट में ही आयोजित बैठक में डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि सभी स्थानों पर अनिवार्य रूप से सफाईकर्मी तैनात किए जाएं। जहां सफाईकर्मी कम हों, वहां मनरेगा से मजदूरों की तैनाती की जाए। सफाई में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए। कहा कि आश्रयस्थल पर रहने वाले पशुओं का टीकाकरण व दवाइयों आदि की व्यवस्था में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

यदि दवा के अभाव में किसी पशु की मौत होती है, तो संबंधित पशु चिकित्साधिकारी के विरुद्ध मुकदमा कायम होगा। आश्रयस्थलों पर चारे व पानी के पर्याप्त प्रबंध रखने के भी निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अनूप श्रीवास्तव, एडीएम अमरनाथ रॉय के अलावा सभी तहसीलों के एसडीएम, डीपीआरओ व बीडीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed