{"_id":"6202ba4d65800b7b3043a0a5","slug":"medical-treatment-of-rape-victims-ambedkar-nagar-news-lko6169870106","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की शिकार किशोरियों का कराया मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म की शिकार किशोरियों का कराया मेडिकल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दोनों किशोरियों का मंगलवार को चिकित्सकीय परीक्षण कराया। दोनों किशोरियों का बुधवार को एक्स-रे कराया जाएगा। पुलिस ने पीड़िताओं के परिजनों की तहरीर पर दो आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर पाक्सो व एससी-एसटी एक्ट की भी कार्रवाई की गई है।
जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो किशोरियां गत सोमवार को खेत की तरफ गई थीं। जब काफी देर तक दोनों घर नहीं लौटीं, तो परिवारीजनों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। देर शाम दोनों किशोरियां अस्तव्यस्त हालत में घर पहुंची। परिवारीजनों को बताया कि कैथी निवासी लल्लू व हिमांशु ने उन दोनों का अपहरण कर लिया था। इसके बाद एक कमरे में उन्हें बंधक दुष्कर्म किया गया। किसी प्रकार से खुद को छुड़ाकर वे घर तक पहुंच सकी हैं।
परिवारीजन दोनों किशोरियों को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। मंगलवार को जिला अस्पताल में दोनों किशोरियों का पुलिस ने मेडिकल कराया। अब बुधवार को इन किशोरियां का एक्स-रे कराया जाएगा। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों पर पाक्सो एक्ट के साथ एससी-एसटी एक्ट की भी कार्रवाई की गई है।