{"_id":"612e6f868ebc3e847a373287","slug":"medical-students-demonstrated-by-blocking-the-road-ambedkar-nagar-news-lko5934914100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क जाम कर मेडिकल छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क जाम कर मेडिकल छात्रों ने किया प्रदर्शन
Tue, 31 Aug 2021 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अम्बेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अम्बेडकरनगर
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
हालात काबू...
- फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे में साथी को चोट लग जाने से नाराज राजकीय मेडिकल कॉलेज के छात्र मंगलवार देर रात बाहर निकल आए और मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि मंगलवार देर शाम एक शिक्षक टांडा की तरफ से कार से जा रहे थे। इसी बीच उनका राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के कुछ छात्रों से विवाद हो गया। छात्रों ने दुर्घटना करने और अभद्रता का आरोप लगाते हुए अपने साथियों को सूचना दी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज से बड़ी तादाद में छात्र बाहर निकल आए और टांडा-अकबरपुर मुख्य मार्ग को जमकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि छात्रों ने कार चालक की पिटाई के साथ ही तोड़फोड़ भी की। हंगामा कर रहे छात्रों को मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी और अलीगंज थाने की पुलिस टीम ने मिलकर शांत कराया। सीओ संतोष कुमार ने बताया कि एक कार चालक और छात्रों के बीच विवाद हो गया था। स्थिति सामान्य कर ली गई है।
विज्ञापन