{"_id":"f38a10b16de977ad1977dd237ab0c656","slug":"medical-college-will-treat-haemophilia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में होगा हीमोफीलिया का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में होगा हीमोफीलिया का इलाज
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 18 Aug 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानलेवा बीमारी हीमोफीलिया के इलाज के लिए अब लखनऊ जाने की जरूरत नहीं है। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में इसके इलाज की निशुल्क व्यवस्था की गई है। मेडिकल कॉलेज में दवा भी उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. आशिफ अख्तर को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। अख्तर ने बताया कि यह एक आनुवांशिक बीमारी है। बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को अगर चोट लग जाती है, तो खून का रिसाव रुकता नहीं है।
विज्ञापन
इससे व्यक्ति की मौत हो जाती है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तरफ से जानलेवा हीमोफीलिया के इलाज के लिए दवा उपलब्ध करा दी गई है। शीघ्र ही कई अन्य सुविधाएं भी मेडिकल कॉलेज में शुरू कर दी जाएंगी। कहा कि अब कई अन्य तरह की बीमारियों का इलाज कराने के लिए दूर दराज के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन