{"_id":"ab98650a1938c4d5be44e7ea80603b0f","slug":"medical-college-will-examine-the-mri-facility-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में मिलेगी एमआरआई जांच की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में मिलेगी एमआरआई जांच की सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Tue, 28 Jul 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में जल्द ही एमआरआई जांच की महत्वपूर्ण सुविधा मरीजों को मिलने वाली है। इसके लिए शासन की मंजूरी मिलने के साथ ही मशीन का ऑर्डर भी हो चुका है। एक माह में ये मशीन मरीजों के लिए यहां उपलब्ध हो सकती है। इस निर्णय का मरीजों व उनके तीमारदारों ने बढ़ चढ़कर स्वागत किया है।
विज्ञापन
दरअसल आसपास के जिले में भी एमआरआई जांच की सुविधा न होने से मरीजों को लखनऊ व वाराणसी तक जाना पड़ता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिले को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बताते चलें कि जिला चिकित्सालय सहित राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में एक्स-रे, सीटी स्कैन सहित अन्य जांच सुविधाएं तो उपलब्ध हैं, मगर एमआरआई जांच की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
ऐसे में मरीजों को एमआरआई जांच के लिए लखनऊ या फिर वाराणसी तक जाना पड़ता है। इस जांच की सुविधा जिले में भी उपलब्ध कराने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस बीच शासन ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमआरआई सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। मेडिकल कॉलेज में इस जांच की सुविधा उपलब्ध होने का मरीजों व उनके तीमारदारों ने बढ़ चढ़कर स्वागत किया है।
विज्ञापन
अकबरपुर के रोहन यादव व पीतांबर शुक्ल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में एमआरआई जांच सुविधा उपलब्ध होने से लखनऊ तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी जिले में ही इस जांच की सुविधा मिलने का लाभ मिलेगा।
मेडिकल कॉलेज के चीफ प्राक्टर डॉ. सुजीत राय ने बताया कि अभी मशीन व स्टाफ नहीं उपलब्ध हुआ है। जर्मनी से मशीन मंगाई जा रही है। लगभग एक माह में मशीन यहां आएगी। इसके बाद जल्द ही मरीजों को एमआरआई जांच की सुविधा मिलने लगेगी। बताया कि जांच की दर अभी तय नहीं हुई है।