फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Medical college administration came forward on the request of the employees

कर्मचारियों की गुहार पर आगे आया मेडिकल कॉलेज प्रशासन

Fri, 16 Jul 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Medical college administration came forward on the request of the employees
अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कर्मियों और सेवा प्रदाता कंपनी के बीच हुए विवाद के बाद अब मेडिकल कालेज प्रशासन सक्रिय हो गया है। सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा पंजीकरण और उपस्थिति दर्ज करने के नाम पर कर्मियों से धन उगाही के आरोप के बाद कॉलेज प्रशासन ने अपनी निगरानी में उपस्थित दर्ज कराने का फैसला लिया है। इसके लिए कालेज प्रशासन तीन कर्मचारियों को नामित किया है। जबकि सेवा प्रदाता कंपनी (सन फैसिलिटी) इस फैसले का विरोध कर रही है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज में आउटसोर्सिंग के तहत 275 कर्मचारी काम कर रहे हैं। गत 30 जून को पुरानी कंपनी लॉयलटेक का टेंडर खत्म होकर सन फैसिलिटी नामक कंपनी को नया टेंडर मिला। इसके बाद से कर्मचारियों का आरोप है कि नई कंपनी के अधिकारी कर्मियों से पंजीकरण और सेवा विस्तार के नाम पर पैसा मांग रहे हैं। कर्मियों को धमकी दी जा रही है कि जो पैसा नही देगा उसे निकाल दिया जाएगा। कर्मचारियों की शिकायत के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।
विज्ञापन

कालेज प्रधानाचार्य ने पत्र जारी कर मेडिकल कालेज के तीन कर्मचारी हौंसिला प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद व राम प्रसाद को सभी कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। कालेज प्रशासन के इस निर्णय को लेकर संबंधित कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कर्मचारियों के ग्रुप पर कंपनी के एक कर्मचारी ने मेसेज लिख कर हिदायत दी थी कि कॉलेज प्रशासन के बहकावे में आने वाले खुद जिम्मेदार होंगे। ऐसे में अब कॉलेज प्रशासन व संबंधित कंपनी के बीच तकरार बढ़ने के असार बढ़ गए हैं। उधर प्रधानाचार्य डॉ. संदीप कौशिक ने कहा कि जो भी कर्मचारी नियमित ड्यूटी दे रहे हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नही है। उनका शोषण व उत्पीड़न नही होने पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed