{"_id":"65eb4acc23775cdf5f09e542","slug":"maulana-took-the-girl-hostage-and-raped-her-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-112042-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: युवती को बंधक बनाकर मौलाना ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: युवती को बंधक बनाकर मौलाना ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी (अंबेडकरनगर)। विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह में रुहानी इलाज के लिए महाराष्ट्र से आई युवती को मौलाना ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया।
महाराष्ट्र प्रांत निवासी एक युवती अपने माता-पिता के साथ किछौछा दरगाह में बीते दिनों रूहानी इलाज के लिए आई थी। यहां उनकी मुलाकात किछौछा दरगाह निवासी मौलाना मो. अशरफ से हुई। मौलाना ने झाड़-फूंक के जरिए युवती का स्वास्थ्य ठीक करने की बात कही। वह लोग उसके झांसे में आ गए। बृहस्पतिवार देर शाम आरोपी मौलाना ने परिजनों से कहा कि झाड़-फूंक के लिए एकांत में ले जाना होगा। इसके बाद युवती को एक कमरे में ले जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने जबरन दरवाजा खुलवाया। परिजनों को देखते ही युवती रोने लगी। उसने आपबीती बताते हुए दुष्कर्म की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस तक मामला ले जाने को कहा तो मौलाना परिजनों को जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद परिजन युवती के साथ बसखारी थाने पहुंचे और घटना की लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी मौलाना मो. अशरफ के खिलाफ केस दर्ज करते हुए रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।