{"_id":"6a217a445be290301607c91b","slug":"mason-dies-after-falling-from-roof-of-under-construction-house-in-ambedkar-nagar-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"AmbedkarNagar: निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर राज मिस्त्री की मौत, चिनाई के बाद नीचे उतरते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AmbedkarNagar: निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर राज मिस्त्री की मौत, चिनाई के बाद नीचे उतरते समय हुआ हादसा
Thu, 04 Jun 2026 06:44 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:44 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर राज मिस्त्री की मौत हो गई। चिनाई के बाद नीचे उतरते समय हादसा हो गया। घटना के घर में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
demo image
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में बुधवार को एक निर्माणाधीन मकान की छत पर काम करते समय राज मिस्त्री नीचे गिर गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार भोर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना भीटी थाना क्षेत्र के टेमा गांव की है।
विज्ञापन
मूल रूप से गोविंदपुर कुंडवा निवासी राम आशीष (50) राज मिस्त्री थे। बुधवार की सुबह टेमा गांव के राम उजागिर निषाद के यहां निर्माण कार्य करने गए थे। तख्ते पर खड़ा होकर सीढ़ियों की गुमटी की दीवार की चुनाई कर रहे थे। शाम 4.00 बजे के करीब चिनाई खत्म करके वह तख्ते से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान नियंत्रण खो बैठे और बगल स्थित अनिल निषाद के घर की जल निकासी के लिए बनी नाली पर गिर गए।
विज्ञापन
हादसे में उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन परिजन उन्हें लेकर जिला मुख्यालय स्थित निजी चिकित्सालय पहुंचे। वहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया। रात 11 बजे के करीब उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की भोर सहनीय पीड़ा होने के बाद परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भीटी ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से पत्नी सिताबा देवी अचेत हो गईं। दो संतानों में बड़े बेटे राहुल का विवाह हो चुका है। बेटी साधना अविवाहित है। पिता की मौत से बेटी का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।