{"_id":"62ed63d6e4bcff3b37170922","slug":"married-woman-hanged-herself-in-her-maternal-home-ambedkar-nagar-news-lko642865578","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने मायके में फांसी लगा दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने मायके में फांसी लगा दे दी जान
विज्ञापन
सुलेमपुर (अंबेडकरनगर)। हंसवर थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव में शुक्रवार को विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मुंडेरा गांव में सुबह करीब 10 बजे गांव निवासी राजकुमार की पुत्री खुशबू (26) ने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। मां मंजू गुप्ता ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन खुशबू ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद मिला।
इस पर उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। उनकी गुहार पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसी तरह दरवाजे को तोड़ा गया तो कमरे में खुशबू का शव पंखे से फंदे पर लटका दिखा। यह नजारा देख सभी सन्न रह गए। आननफानन उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना हंसवर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
मंजू गुप्ता ने बताया कि उसकी पुत्री का विवाह करीब छह वर्ष पहले दोस्तपुर थाना क्षेत्र के दोस्तपुर निवासी महेश गुप्त के साथ हुई थी। उसके एक चार वर्ष का बेटा है। पिछले कुछ समय से ससुरालीजनों की ओर से उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था। करीब एक माह पहले महेश ने उसे यहां लाकर छोड़ दिया था। इसके बाद से वह यहीं रह रही थी। बीती रात भी फोन पर पति से बहस हुई थी। इसके बाद यह घटना हो गई।