फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Marks improvement board exam will be held at nine centers of the district

जिले के नौ केंद्र पर होगी अंक सुधार बोर्ड परीक्षा

Wed, 15 Sep 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Marks improvement board exam will be held at nine centers of the district
अंबेडकरनगर। कोरोना संकट के चलते हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में प्रमोट किए गए ऐसे छात्र-छात्राएं, जो अंक से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए 18 सितंबर से 6 अक्तूबर तक अंक सुधार बोर्ड परीक्षा होगी। इसके लिए जिले में कुल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार अंक सुधार के लिए 554 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। ऐसे में इन छात्र-छात्राओं को 18 सितंबर से होनी वाली परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए जरूरी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि कारोना संकट को देखते हुए प्रदेश सरकार ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को रद्द करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को प्रमोट कर दिया था। हालांकि यह भी कहा गया था कि ऐसे छात्र-छात्राएं जो अंक से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। इसी के तहत आगामी 18 सितंबर से जिले के नौ केंद्र पर अंक सुधार बोर्ड की परीक्षा होगी। 6 अक्तूबर तक चलने वाली अंक सुधार बोर्ड की परीक्षा में कुंल 554 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय के अनुसार परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए कुल नौ केंद्र बनाए गए हैं। इसमें राजकीय बाकिा इंटर कॉलेज जलालपुर, रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी, जनता इंटर कॉलेज नेवादा, बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, अजय प्रताप इंटर कॉलेज भीटी, एसबी नेशनल इंटर कॉलेज बसखारी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टांडा, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर व राजकीय इंटर कॉलेज आलापुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी डीआईओएस आनंदकर पांडेय ने बताया कि परीक्षा को सकुशल व नकलविहीन निपटाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। परीक्षा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग पर ध्यान दिया जाएगा, बल्कि मास्क की अनिवार्यता भी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed