फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Marking of encroachment on Tamasa from today

तमसा पर हुए अतिक्रमण का चिह्नांकन आज से

Wed, 04 May 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Marking of encroachment on Tamasa from today
अंबेडकरनगर के जलालपुर स्थित तमसा नदी के तट पर हुए अतिक्रमण का आज से शुरू होगा चिन्हांकन -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर क्षेत्र में तमसा नदी की भूमि पर हुए अवैध कब्जे व निर्माण के चिह्नांकन का कार्य बृहस्पतिवार से शुरू होगा। तहसील प्रशासन ने चिह्नांकन कार्य के लिए पहले ही टीम का गठन कर दिया है। तहसीलदार जलालपुर के नेतृत्व में टीम नदी की बीच धारा से 100-100 मीटर के दायरे में आने वाले निर्माण को चिह्नित करते हुए अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश है। इसके बाद तहसील प्रशासन अपनी इस रिपोर्ट को जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को प्रेषित करेगी। उधर इस प्रक्रिया को लेकर अवैध कब्जेदारों में हड़कंप का माहौल है।
विज्ञापन

बताते चलें कि शासन द्वारा निर्देश है कि सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे को चिह्नित कर उसे तत्परतापूर्वक हटाया जाए। इसी क्रम में जिले में प्रशासन ने नदियों की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटाने की भी पहल प्राथमिकता के साथ शुरू कर रखी है। पहले यह अभियान जिला मुख्यालय पर जोर शोर से चलाया गया। अब बारी जलालपुर नगर की है। जलालपुर तहसील प्रशासन ने नगर से होकर गुजर रही तमसा नदी को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम के निर्देश पर गुरुवार 5 मई से नदी भूमि पर हुए अवैध कब्जे को चिह्नित किया जाएगा। प्रशासन का निर्देश है कि नदी की बीच धारा से दोनों तरफ 100-100 मीटर के दायरे में आने वाले निर्माण को अतिक्रमण के रूप में चिह्नित किया जाएगा। इस कार्य को तत्परता व पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए एसडीएम ने तहसीलदार आलोक रंजन सिंह को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की फौज गुरुवार से जलालपुर बसखारी मार्ग स्थित बड़ा पुल के पास से चिह्नीकरण का कार्य शुरू करेगी। तहसीलदार आलोक रंजन सिंह ने बताया कि जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर पालिका क्षेत्र में पड़ने वाली तमसा नदी की दोनों पटरियों पर चिह्नांकन का कार्य किया जाएगा। 100-100 के दायरे में आने वाले सभी निर्माण को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। तहसील प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई शुुरू करने की जानकारी के बाद से नगरवासियों में हड़कंप का माहौल है। नागरिकों का कहना है कि यदि नदी के किनारे बसे घरों को अतिक्रमण बताकर हटाया गया तो सैकड़ों परिवार बेघर हो जाएंगे। प्रशासन को इस तरह की कार्रवाई पर अमल नहीं करना चाहिए। तमसा नदी की बेहतरी के लिए अन्य विकल्पों पर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देशों का होगा गंभीरता से पालन
शासन का जो भी निर्देश होगा उसका गंभीरता व तत्परतापूर्वक पालन किया जाएगा। फिलहाल तमसा नदी के दोनों तरफ 100-100 मीटर की भूमि पर हुए निर्माण को चिह्नित किया जाएगा। गुरुवार से यह कार्य तहसीलदार की अगुवाई में शुरू होगा। चिह्नांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। आगे जो भी निर्देश होगा उसका पालन सुनिश्चित होगा। -मोहनलाल गुप्त, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed