{"_id":"125ee4b3b57ae2a0eba29ba34db4a6f2","slug":"many-schools-also-open-after-recess-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवकाश के बाद भी खुले कई विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवकाश के बाद भी खुले कई विद्यालय
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों में अवकाश को लेकर उहापोह की स्थिति खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अक्सर छुट्टी होने पर कई विद्यालय खुले रहते हैं, तो वहीं अवकाश न होने के बावजूद विद्यालय बंद कर दिए जाते हैं। शनिवार को भी क्षेत्र में विद्यालयों में अवकाश होने के बाद भी कई विद्यालय खुले रहे।
विज्ञापन
क्षेत्र के अढ़नपुर प्राथमिक विद्यालय व टेमा प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को भी बच्चे प्रतिदिन की तरह पहुंचे। बाद में पहुंचे कुछ शिक्षकों ने बच्चों को अवकाश होने की सूचना देकर वापस कर दिए। कुछ ही देर बाद पुन: आस पास के घरों के बच्चों को विद्यालय खुले होने की जानकारी देकर बुलवाया गया। हालांकि कई बच्चे वापस विद्यालय नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
उधर, खंड शिक्षा अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि सार्वजनिक अवकाश किए जाने का निर्णय तत्काल में लिया गया था, जिससे हो सकता है कि कुछ विद्यालयों में बच्चे पहुंचे हों। हालांकि बाद में अवकाश की सूचना देकर बच्चों को वापस कर दिया गया था।
विज्ञापन