{"_id":"620e94b9290c826eca781957","slug":"many-injured-in-road-accidents-ambedkar-nagar-news-lko6182794165","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर में छह घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर में छह घायल, एक रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए मार्ग हादसों में छह व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर एक घायल को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कई बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के दोस्तपुर निवासी राजू (21) बृहस्पतिवार सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। बेवाना के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। बेवाना थाना क्षेत्र के अहेथा निवासी रामकुमार (35) बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के राजेसुल्तानपुर निवासी महबूब आलम (69) बृहस्पतिवार सुबह घर के निकट बाइक की टक्कर लगने से उस समय घायल हो गए, जब वह सड़क पार कर रहे थे।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरानपुर निवासी पुष्पा देवी (45) बुधवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं। टांडा कोतवाली क्षेत्र के छज्जापुर निवासी शमीम (32) बृहस्पतिवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय अरिया बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। महरुआ थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव निवासी संजय (27) बृहस्पतिवार दोपहर बाइक से दोस्तपुर जाते समय महहरुआ बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत अवसानपुर गांव के पास बोलेरो एवं बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें सवार महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि बोलेरो जीप एक पार्टी का प्रचार वाहन था। घटना के बाद वाहन में सवार लोग मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार अयोध्या जनपद के पैकोलिया गोसाईगंज निवासी अंशुमान बाइक से टांडा जा रहे थे, पीछे रीता पत्नी भरतराम निवासी राधागंज टिकरी थाना तारुन बैठी थीं। अवसानपुर गांव के पास जीप की टक्कर से दोनों घायल हो गए। इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। (संवाद)