{"_id":"621d156d162c8c4ed351b94b","slug":"manoj-tiwari-left-the-road-show-midway-ambedkar-nagar-news-lko6198410135","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड शो बीच में ही छोड़कर चले गए मनोज तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड शो बीच में ही छोड़कर चले गए मनोज तिवारी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर रोड शो करते भाजपा सांसद मनोज तिवारी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद के समर्थन में सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेता व भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने रोड शो किया। हालांकि थोड़ी दूर चलने के बाद ही वे रथ से उतर कर वापस चले गए। इसके बाद पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रोड शो को निर्धारित स्थल पटेलनगर तक पूरा किया।
अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी धर्मराज निषाद के समर्थन में रोड शो करने के लिए सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज तिवारी जिला मुख्यालय पहुंचे। शहजादपुर संघतिया नाके से उनका रोड शो शुरू हुआ। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। कहा कि योगी सरकार में जनता खुशहाल है और अपराधी जेल की सलाखों के पीछे हैं। प्रदेश सरकार ने प्रदेश की सिर्फ तस्वीर ही नहीं, बल्कि पहचान भी बदलने का काम किया है।
उन्होंने अकबरपुर से भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद सहित अन्य सीटों पर लड़ रहे प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। इसके बाद रोड शो बमुश्किल पांच सौ मीटर भी नहीं चला था कि मनोज रथ से उतर कर वापस चले गए। इससे पहले उन्होंने रामजानकी मंदिर पहुंचकर माथा टेका।
विज्ञापन
मनोज तिवारी के अचानक चले जाने से तमाम कार्यकर्ता व नागरिक सन्न रह गए। हालांकि बाद में लोहिया चौक से प्रत्याशी धर्मराज निषाद, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता, भाजपा नेता मनोज गुप्त, आदर्श चौधरी आदि नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पटेलनगर तिराहे तक रोड शो निकाला। उधर, जिला मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय का कहना था कि उनका कई अन्य जनपदों में भी कार्यक्रम था। इसके चलते ही वह पूरे रोड शो में शामिल नहीं हो सके।