फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   manipulation of District panchayat president stepped

तेज हुई जिला पंचायत अध्यक्ष पद की जोड़-तोड़

Wed, 04 Nov 2015 10:46 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
18 से अधिक सीटें जीतने के चलते सर्वाधिक तेजी बसपा के खेमे  में है, जहां मौजूदा अध्यक्ष शोभावती वर्मा का ही फिर से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। उधर सपा में दो दावेदार सामने हैं, जिन्हें निर्दलियों व सत्ता की ताकत के बूते वैतरणी पार हो जाने की उम्मीद है। दोनों ही खेमों  में बैठकों का दौर जारी रहा।
विज्ञापन


जिला पंचायत के सभी 43  सदस्यों का परिणाम घोषित होने के बाद अब अध्यक्ष पद की दौड़ शुरू हो गई है। कांग्रेस का इस चुनाव में खाता भी नहीं खुला, जबकि निर्णायक भूमिका में आने की उम्मीद लगाए बैठी भाजपा के  हाथ भी कोई बड़ी उपलब्धि सामने नहीं आई है। ऐसे में मुकाबला बसपा व सपा के ही बीच रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बसपा के हौसले इस बार ज्यादा बुलंद हैं, क्योंकि उसे पिछली बार से भी ज्यादा सीट मिली है। पूर्व मंत्री लालजी वर्मा की पत्नी शोभावती वर्मा इस समय जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं और उन्होंने फिर से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता है। उन्हीं का फिर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारण यह कि 18 सीटें तो बसपा के घोषित प्रत्याशियों ने जीती है, जबकि चार अन्य भी इसी खेमे के माने जा रहे हैं। बुधवार को पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने आगामी रणनीति को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ आवश्यक विचार-विमर्श किया।

समाजवादी पार्टी की तरफ से विजयी हुए भीटी के जिला पंचायत सदस्य  सुधीर सिंह उर्फ मिंटू जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार माने  जा रहे हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह उन्हें पार्टी से टिकट दिलाने के  साथ ही निर्दलियों को अपने पाले में लाने की कोशिश में जुट गए हैं।


पूर्व  प्रमुख ने मंगलवार व बुधवार को कई जिपं सदस्यों से संपर्क भी साधा। एक अन्य सपा नेता जिला पंचायत सदस्य रणविजय सिंह भी टिकट के दावेदार हैं, लेकिन वे तभी चुनाव लड़ेंगे, जब पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed