{"_id":"60f1c6758ebc3e1cc27dddb9","slug":"manager-of-private-organization-dies-in-suspicious-circumstances-ambedkar-nagar-news-lko5872515108","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी संस्था के प्रबंधक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी संस्था के प्रबंधक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित निजी संस्था के प्रबंधक की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में कार्यालय में ही मौत हो गई। घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मालीपुर थाना अंतर्गत जफ्फरपुर मुर्गजार गांव निवासी सुरेंद्र शर्मा (46) जिला मुख्यालय स्थित एक निजी संस्था का प्रबंधक था। बताया जाता है कि गुरुवार को वह कार्यालय गया, लेकिन काफी देर तक वह घर नहीं लौटा। इस पर घरवालों को चिंता सताने लगी। उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच तलाश करते करते गुरुवार की रात लगभग 11 बजे कुछ लोग कार्यालय पहुंचे। अंदर गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। कुर्सी पर सुरेंद्र का शव पड़ा था। इससे मौके पर हड़कंप मच गया।
कोतवाल अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। उधर, मृतक के भाई चंद्रेश ने मामला संदिग्ध बताया है। कहा कि यह स्वाभाविक मौत नहीं है। मामले में तहरीर दी जाएगी।