{"_id":"b9059e271414c96b16ca10b9496b9a40","slug":"man-scorched-by-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से अधेड़ झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से अधेड़ झुलसा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 23 Aug 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायल को इलाज के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंशाराम की गाय घर के सामने लगे विद्युत पोल से रविवार प्रात: बधी थी। बताया जाता है कि बारिश के दौरान पोल में विद्युत करंट दौड़ गया। इससे पोल में बधी गाय उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
गाय को तड़पड़ाता देख मंशाराम उसे बचाने के लिए दौड़ा। वह भी गाय को खंभे से अलग करने के दौरान उसकी चपेट में आ गया। गाय की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वह बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर आपूर्ति ठप हुई, तब जाकर उसकी जान बचायी जा सकी। गंभीर दशा में इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।