फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   man killed in Bus collision

बस की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 21 Nov 2015 10:07 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सम्मनपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी अजय यादव (28) पुत्र रामजियावन शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आया था। पूर्वाह्न घर लौटते समय  बसखारी मार्ग स्थित औलियापुरम कालोनी के निकट पहुंचा, तो उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बलिया डिपो की बस ने टक्कर मार दी। उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


उधर अन्य सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। बसखारी थाना क्षेत्र के रसूलपुर केवटाही गांव निवासी रामनिहाल (60) पुत्र मंगलप्रसाद शनिवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


अकबरपुर थाना  क्षेत्र के डइयाडीह गांव निवासी सिंगबाद (26) पुत्र अब्दुल ताहिर शनिवार सुबह रगडग़ंज बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर थाना अन्तर्गत मीरानपुर मोहल्ला निवासी बृजेश (35) पुत्र इंद्रपाल शुक्रवार देर शाम बाइक से शहजादपुर जाते समय फौव्वारा तिराहा के निकट बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहिरौली थाना  क्षेत्र के यरकी मजगवां गांव निवासी प्रशांत तिवारी (15) पुत्र नरसिंह नरायन शनिवार सुबह बाइक से बाजार जाते समय एक अन्य बाइक से टकराकर घायल हो गया। बसखारी थाना  क्षेत्र के बसखारी बाजार निवासिनी शकुंतला (35) पत्नी राजेश शुक्रवार देर सायं सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed