{"_id":"6159f49a8ebc3e9bb07abb70","slug":"make-swachh-bharat-swasth-bharat-yojana-a-success-ambedkar-nagar-news-lko598484915","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत योजना को सफल बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत योजना को सफल बनाएं
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के लोहिया भवन में कार्यक्रम को संबोधित करते खेल युवा कल्याण एवं पचायती राज विभाग मंत?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की योजना को सफल बनाने के लिए सरकार से लेकर संगठन को मजबूती से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा। सरकार का यह मिशन देश व समाज में खुशहाली लाने का काम कर रहा है। स्वच्छता अपनाने से कई तरह की संक्रामक बीमारियों का खतरा भी कम हो रहा है। यह विचार रविवार को खेल, युवा कल्याण और पंचायती राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने जिला मुख्यालय पर व्यक्त किए। बाद में उन्होंने लोहिया भवन मेें अधिकारियों के साथ सरकार की योजनाओं की समीक्षा की।
जिला मुख्यालय पहुंचे खेल, युवा कल्याण और पंचायती राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी का भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शिवबाबा में जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, विधायक संजू देवी, पूर्व जिला पंचायत सुधीर सिंह मिंटू, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अनिल वर्मा आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया। बाद में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ लोहिया भवन में बैठक की। इसमें सरकार व संगठन की जनहित योजनाओं व कार्यों को एकजुट होकर पूरा करने का आह्वान किया।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक से 31 अक्तूबर तक अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाकर देश को गंदगी से मुक्त भारत, स्वच्छ भारत, प्लास्टिक मुक्त भारत व स्वस्थ भारत बनाने का आह्वान किया है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह घर-घर जाकर आम नागरिकों में स्वच्छता की अलख जगाएं। कहा कि भाजपा सरकार समाज के लिए जन्म से लेकर अंत तक की व्यवस्था कर हर प्रकार से जनहित की योजनाओं को लागू कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। इस मौके पर विधायक संजू देवी, अनीता कमल, रफत एजाज, ज्ञानसागर सिंह, रमाशंकर सिंह, उपमा पांडेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह व रामकिशोर राजभर आदि मौजूद रहे।