फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Make programs successful: Dharampal

कार्यक्रमों को सफल बनाएं : धर्मपाल

Sat, 31 Dec 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Make programs successful: Dharampal
अंबेडकरनगर। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम सभी कार्यकर्ताओं को पूरी तत्परता से करना होगा। जो भी कार्यक्रम हो, उसे पूरी तरह सफल बनाया जाए। यह निर्देश भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने दिए। वे शनिवार को जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा कि मंडल प्रभारियों के प्रवास के साथ ही मन की बात और पार्टी के अन्य कार्यक्रमों को पूरी तरह सफल बनाने की जिम्मेदारी निभाएं। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके साथ ही पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सभी को पूरी गंभीरता दिखानी होगी।
विज्ञापन

संगठन की मजबूती पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, सफलता उतनी ही आसानी के साथ मिलेगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी से विकास हो रहा है। सबका साथ, सबका विकास के नारे को पूरी तरह जमीनी हकीकत दी जा रही है। बाद में प्रदेश संगठन महामंत्री ने पूर्व जिलाध्यक्षों व जिला महामंत्रियों से अलग बैठक कर वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरने का निर्देश दिया। कहा कि पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो, इसके लिए सभी को पूरी जिम्मेदारी दिखानी होगी। इस दौरान जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज गुप्ता के अलावा सभी मंडल प्रभारी, पदाधिकारी व सभी मोर्चों के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed