फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Make necessary arrangements to hold peaceful elections

शांतिपूर्ण चुनाव तय करने को करें जरूरी इंतजाम

Sat, 20 Feb 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Make necessary arrangements to hold peaceful elections
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव के मद्देनजर शस्त्र लाइसेंस जमा कराने व पाबंद करने की कार्रवाई तेज की जाए। इसके साथ ही संवेदनशीलता की स्थिति को कम करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएं। यह निर्देश शनिवार को डीएम सैमुअल पॉल एन ने दिए। वे पंचायत चुनाव की तैयारियों के लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव कराना हमारा प्रथम दायित्व है। ऐसे में इसकी गरिमा के अनुरूप ही प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी को ड्यूटी करनी है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने समीक्षा में पाया कि कुल 902 ग्राम पंचायतों के 944 मतदान केंद्रों पर मतदान होना है। 17 लाख 19 हजार 450 मतदाता कुल 2754 बूथ पर मतदान करेेंगे। डीएम ने कहा कि मतदान की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोग के प्रत्येक निर्देश का शत-प्रतिशत पालन समय के साथ सुनिश्चित करना है। अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का नियमित भ्रमण करते रहें। यह देखें कि जो मतदान केंद्र संवेदनशील हैं, वहां पर किस तरह से संवेदनशीलता कम की जा सकती है। इसके लिए सभी जरूरी उपाय अमल में लाए जाएं।
विज्ञापन

तनाव एवं विवाद से जुड़ी हर तरह की संभावित स्थिति का बेहतर आकलन करते हुए उसका अभी से निराकरण सुनिश्चित हो। इस राह में यदि कोई अड़चन डालने की कोशिश करे तो अभी से ही कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित हो। निर्देशित किया कि शस्त्र लाइसेंस जमा कराने के साथ पाबंद करने की कार्रवाई तेज की जाए। डीएम ने सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश सभी खंड विकास अधिकारियों को दिया। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हो, इसके लिए एक-एक बिंदु को अत्यंत गंभीरता से लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सभी सीओ व एसओ को निर्देशित किया कि वे क्षेत्रों का भ्रमण करते रहें। पूर्व के चुनावों में हुए विवाद को ध्यान में रखते हुए मौजूदा चुनाव में शांति व्यवस्था की तैयारी सुनिश्चित करें। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, डीडीओ वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed