फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Maharashtra team won a one-sided match

एक तरफा मुकाबले में महाराष्ट्र की टीम जीती

Thu, 17 Nov 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 17 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra team won a one-sided match
अंबेडकरनगर के बीएन इंटर कालेज में चल रही राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय पर चल रही राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को महाराष्ट्र की टीम ने बक्सर बिहार को 5-1 के अंतर से हरा दिया। फुटबॉल प्रतियोगिता का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी तादाद में लोग उमड़े। मुख्य अतिथि डॉ. आलोक पांडेय ने इस आयोजन को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया। कहा कि युवाओं को ऐसे आयोजनों से प्रेरणा लेकर मजबूती से आगे बढ़ना चाहिए।

विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि जलालपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रितेश पाण्डेय ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सेदारी करने का आहवान किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मिल कर उनका परिचय भी प्राप्त किया। गुरुवार को प्रतियोगिता का एक मात्र मैच महाराष्ट्र व बक्सर बिहार के बीच हुआ। दोनों टीमों की जोरदार भिड़ंत के बीच मैच का पहला गोल महाराष्ट्र की तरफ से 18 वें मिनट में हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद महाराष्ट्र की तरफ से ताबड़तोड़ चार और गोल किए गए। 25 वें, 45 वें, 57 वें तथा 62 मिनट में एक एक गोल दाग कर महाराष्ट्र ने निर्णायक बढ़त बना ली थी। बक्सर पर कुल पांच गोल करने के बाद खेल के अंतिम क्षण 87 वें मिनट में बक्सर की टीम को भी एक गोल करने का मौका मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल समाप्त होने पर महाराष्ट्र को 5-1 के अंतर से जीत मिली। संरक्षक पूर्व विधायक पवन पाण्डेय ने पूरे समय मौजूद रहकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। कहा कि अगले वर्ष और बड़े पैमाने पर खेल का आयोजन होगा। इस मौके पर आयोजन समिति से जुड़े कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed