फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Magic shot hit the bike rider killed

मैजिक ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक की मौत

Tue, 15 Nov 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 15 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
 Magic shot hit the bike rider killed
सड़क हादसा - फोटो : demo pic
वैवाहिक आयोजन में एक ही बाइक से जा रहे चार लोगों को मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दिया। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत की गंभीरता को देखते घायल महिला को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना अंतर्गत कजपुरा गांव निवासी श्रीपत (42) पुत्र नंदलाल, शोभावती (45) पत्नी बेचनराम, सुनीता (38) पत्नी श्रीपत व रिया (4) पुत्री श्रीपत एक ही बाइक से मंगलवार दोपहर तीन बजे करीब लारपुर में एक शादी में भाग लेने जा रहे थे।
विज्ञापन


बताया जाता है कि जब वे सभी जलालपुर थाना अंतर्गत पेठिया गांव के निकट पहुंचे, तो इसी बीच सामने से आ रहे तेज मैजिक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्रीपत व शोभावती सड़क के किनारे पड़ी गिट्टी पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। जब लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तो श्रीपत की मौत हो चुकी थी। इस बीच सूचना मिलने पर एसओ सम्मनपुर देवीचरण दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शेष घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।


यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए शोभावती को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर घटना के बाद चालक मैजिक लेकर भागने में सफल रहा। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed