{"_id":"60b3d0138ebc3e1f594309e6","slug":"madrasa-teacher-angry-over-non-payment-of-dues-ambedkar-nagar-news-lko580271910","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान न होने से मदरसा शिक्षक नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान न होने से मदरसा शिक्षक नाराज
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मॉडर्न मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक एसोसिएशन की ऑनलाइन बैठक रविवार को हुई। इसमें बीते चार वर्ष से मानदेय न मिलने पर नाराजगी जताई गई। कहा गया कि कोरोना संकट में मदरसा शिक्षकों को विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलें हो रही हैं। इसे देखते हुए अविलंब बकाया भुगतान किया जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही भुगतान प्रक्रिया नहीं शुरू की गई, तो बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद जमाल अहमद अंसारी ने कहा कि मदरसा शिक्षक अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी के साथ पूरी कर रहे हैं। कोरोना संकट के बीच भी शासन के निर्देश पर मदरसा शिक्षक ऑनलाइन शिक्षा बच्चों को दे रहे हैं। इसके बावजूद भी उपेक्षा की जा रही है। उपेक्षा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते चार वर्ष से अधिक समय से मानदेय भुगतान नहीं हो सका है। इससे मदरसा शिक्षकों के सामने विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलें खड़ी हो रही हैं।
जब भी बकाया भुगतान की बात की जाती है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। मौजूदा समय में कोरोना संकट चल रहा है। ऐसे में मदरसा शिक्षक भी विभिन्न प्रकार की मुश्किलों से संघर्ष कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि बकाया भुगतान न होने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों की फीस नहीं जमा हो पा रही है। मदरसा शिक्षकों के हित को देखते हुए अविलंब बकाया भुगतान किया जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही भुगतान प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो बड़ा आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे। इस दौरान महफूज आलम, अब्दुल रब, मोहम्मद अमीन, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।