{"_id":"fdea17a55cffa9fa544ca327e3386b95","slug":"madhavpur-committee-gobleup-the-13-million-rs-of-fertilizer-sales-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्वरक बिक्री का 13 लाख माधवपुर समिति हड़पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्वरक बिक्री का 13 लाख माधवपुर समिति हड़पा
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक फैजाबाद सहकारी जिला बैंक लिमिटेड की जहांगीरगंज शाखा ने साधन सहकारी समिति माधवपुर को उर्वरक बिक्री के लिए गुड फार पेमेंट के तहत अलग अलग राशि का चेक वर्ष 2014-15 में प्रदान किया था। इस राशि के आधार पर उर्वरक बिक्री कर मूल रकम बैंक को वापस करनी थी।
विज्ञापन
बताया जाता है कि इसके सापेक्ष अभी तक 12 लाख 56 हजार रुपये अभी भी बैंक को वापस नहीं किए गए। हालत यह है कि इस वर्ष समिति में खाद भी नहीं आई है। किसानों का मानना है कि ऐसी स्थिति में यह समिति बंदी की कगार पर पहुंच सकती है।
विज्ञापन
इस बीच गत दिवस बैंक के शाखा प्रबंधक मोहम्मद इकबाल ने समिति के संचालक मण्डल को पत्र भेजकर तीन दिवस के भीतर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। कहा गया कि उर्वरक बिक्री की रकम शाखा में अब तक जमा न किया जाना अनुचित है। इस पर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
गुरुवार देर सायं शाखा प्रबंधक ने बताया कि सोसाइटी के सचिव ने सोमवार तक पूरी रकम जमा कराए जाने का भरोसा दिलाया है। ऐसा न होने के बाद अग्रिम निर्णय लिया जाएगा।