फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   made people aware of fire prevention

लोगों को आग से बचाव को किया जागरूक

Tue, 19 Apr 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
made people aware of fire prevention
अंबेडकरनगर। अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को अग्निशमन केंद्र अकबरपुर से छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। पुराने तहसील तिराहे तक निकली रैली में जगह-जगह रुककर छात्र-छात्राओं ने लोगों को आग लगने के कारण व उससे बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उनमें पंपलेट का भी वितरण किया। आम नागरिकों से अपील की गई कि वे समय-समय पर घर की विद्युत वायरिंग की जांच जरूर करवाते रहें। तापमान बढ़ने व लोड बढ़ने से अक्सर शॉर्ट सर्किट हो जाता है। इससे बड़ी घटना हो जाती है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में जिले में अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह चल रहा है। 20 अप्रैल तक चलने वाले सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को अग्निशमन केंद्र अकबरपुर से छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए जिला अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने कहा कि जागरूकता के आधार पर ही आग पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने घर व दुकानों की वायरिंग की जांच जरूर करवाते रहें। बढ़ते तापमान के चलते कभी-कभी लोड बढ़ने से शॉर्ट सर्किट हो जाता है। इससे आग लग जाती है। कहा कि खेत के आसपास जलती माचिस की तीली या फिर अन्य कोई ज्वलनशील पदार्थ कतई न डालें। इससे आग की घटना होती है, जिसमें बड़ा नुकसान होता है।
विज्ञापन

रैली में शामिल डॉ. अशोक स्मारक इंटर कॉलेज अकबरपुर के छात्र-छात्राओं ने जगह-जगह नागरिकों को आग लगने के कारण व इससे बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि न सिर्फ वे खुद इसे लेकर जागरूक हों, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। इसके साथ ही लोगों में पंपलेट का भी वितरण किया गया। रैली पुराने तहसील तिराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ ही अग्निशमन विभाग के अभिषेक सिंह, घनश्याम यादव, सुनील मौर्य, रूपेश यादव, बिपुल मौर्य, दीपक शर्मा व मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed