फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   made people aware of cleanliness

लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Fri, 11 Mar 2022 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
made people aware of cleanliness
अंबेडकरनगर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता रैली निकालते एनसीसी कैडेटस। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। बीएनकेबी पीजी कॉलेज के एनसीसी छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। कॉलेज से निकली रैली रोडवेज होते हुए जिला अस्पताल तक गई। अस्पताल परिसर में छात्रों ने सफाई अभियान चलाने के साथ ही तीमारदारों व मरीजों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही पॉलीथिन के प्रयोग से बचने की सलाह दी। कहा कि पॉलीथिन का प्रयोग रोक कर हम प्रदूषण को कम कर सकते हैं। पॉलीथिन के चलते मृदा प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है, जो आने वाले समय में काफी घातक साबित होगा।
विज्ञापन

बीएनकेबी पीजी कॉलेज के एनसीसी छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। कॉलेज से निकली रैली को प्राचार्या डॉ. शुचिता पांडेय ने रवाना किया। इससे पहले उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का महत्व समझाया। कहा कि स्वच्छता मानव जीवन का अभिन्न अंग है। ऐसे में हमें इसे लेकर हमेशा सचेत रहने की जरूरत है। स्वच्छता अपनाकर हम कई तरह की बीमारियों को मात दे सकते हैं।
विज्ञापन

संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए स्वच्छता सबसे अहम हथियार है। इसके बाद कॉलेज से निकली छात्रों की जागरूकता रैली रोडवेज होते हुए जिला अस्पताल पहुंची। अस्पताल परिसर में छात्रों ने स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही मरीजों व तीमारदारों को जागरूक किया। साथ ही सभी से पॉलीथिन का प्रयोग न करने की सलाह दी। कहा कि पॉलीथिन का प्रयोग समाज के लिए काफी घातक है। ऐसे में हमें इसके प्रयोग से बचना होगा। इस मौके पर विवेक कुमार, डॉम् विश्वदीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed