{"_id":"5f8c7a418ebc3e9be602004e","slug":"maa-durga-ambedkar-nagar-news-lko545946317","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना
विज्ञापन
फोटो 15, अंबेडकरनगर के कटेहरी बाजार में सजे मां दुर्गा के भव्य पंडाल में होता पूजन अर्चन।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम: मंत्रोच्चार के बीच रविवार को नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा-अर्चना हुई। भक्तों ने देवी मंदिरों में पहुंच कर भक्तिमय माहौल में मां के चरणों पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही माथा टेककर मन्नत मांगी। पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा। मंदिरों में सुबह-शाम होने वाली आरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। इस दौरान कोविड़ प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया। उधर, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गाइड लाइन का पालन करते हुए देवी मां के चरणों में पुष्प अर्पित किए।
नवरात्र पर रविवार को भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं द्वारा पूजन-अर्चन का दौर पूरे दिन जारी रहा। मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप के चरणों में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के पुष्प अर्पित करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की। देवी मंदिरों में लगभग पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पूरी तरह पालन किया गया। अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर के मुख्य गेट पर ही सैनिटाइजेशन मशीन रखी गई थी।
ऐसे में पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं को सैनिटाइज किया गया। पुजारी विद्यासागर पाण्डेय ने बताया कि मंदिर में सुबह-शाम होने वाली आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। नई सड़क स्थित काली मंदिर के पुजारी अवधेश दास व नगर पालिका परिषद कार्यालय के बगल स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी माधवप्रसाद तिवारी ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत पूजन अर्चन का कार्य चल रहा है। इसी प्रकार टांडा, जलालपुर, आलापुर व भीटी तहसील क्षेत्र में स्थित देवी मंदिरों में भी पूजन अर्चन का दौर लगातार जारी है।
विज्ञापन
उधर, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में भी पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया है। अकबरपुर नगर के मीरानपुर मोहल्ला स्थित कुंजगली में स्थापित पूजा पंडाल में रविवार को सुबह के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूजा समिति के अध्यक्ष शिवम जायसवाल ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं। जमुनीपुर बाजार में स्थापित पूजा पंडाल में सुबह शाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को न सिर्फ सैनिटाइज बल्कि प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है।