फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Maa durga

जयकारों के बीच मंदिरों व घरों में हुई मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना

Sat, 17 Oct 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Maa durga
फोटो-20, अंबेडकरनगर के मीरानपुर में नवरात्रि के प्रथम दिवस के मौके पर मां दुर्गा का पूजन अर्चन करते - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जय मां दुर्गा के उद्घोष के बीच शनिवार को जिले के मंदिरों व दुर्गा पूजा पंडालों में मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना हुई। सुबह से ही भक्त मंदिरों व पूजा पंडालों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे। मंदिरों में कोविड प्रोटोकॉल के तहत दर्शन हुए। इस दौरान न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया बल्कि मंदिर में प्रवेश करने वालों को सैनिटाइज भी किया गया। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा नगरीय क्षेत्रों में भी पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

शनिवार को नवरात्र प्रारंभ होने के साथ ही जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों में काफी संख्या में भक्त पहुंचने लगे। सुबह मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना हुई। इसके बाद भक्तिमय माहौल में मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री का पूजन-अर्चन शुरू हुआ। सुबह से भक्तों के मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। इसके अलावा नौ दिन का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने घर में स्थित मंदिर में कलश की स्थापना की। कोरोना संकट को देखते हुए इस दौरान शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पूरी तरह पालन किया गया। न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया बल्कि मंदिर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं को सैनिटाइज भी किया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित गायत्री मंदिर के पुजारी विद्यासागर पाण्डेय, नई सड़क स्थित काली मंदिर के पुजारी अवधेश दास व अकबरपुर नगर पालिका परिषद कार्यालय के पास स्थित मां दुर्गा मंदिर के पुजारी माधवप्रसाद तिवारी ने बताया कि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मुख्य गेट पर ही सैनिटाइजेशन मशीन रखी गई है। आने वाले श्रद्धालुओं को पहले सैनिटाइज किया गया, इसके बाद ही उन्हें मां के दर्शन के लिए अंदर प्रवेश दिया गया। पूजन-अर्चन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। साथ ही मास्क की अनिवार्यता पर भी पूरा ध्यान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संकट को देखते हुए इस बार चौराहों, सार्वजनिक स्थलों व सड़कों पर पूजा पंडालों की स्थापना पर रोक लगी हुई है। इसे देखते हुए इस बार अलग-अलग पूजा समितियों ने मोहल्लों व ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा पंडाल की स्थापना की है। शनिवार को ज्यादातर ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में इक्का-दुक्का पूजा पंडाल की स्थापना कर मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की प्रतिमाएं स्थापित कर हवन-पूजन किया गया। अकबरपुर नगर के मीरानपुर मोहल्ले में मां वैष्णो देवी दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में शनिवार को पूजा पंडाल में हवन-पूजन के साथ प्रतिमा की स्थापना हुई।

समिति के अध्यक्ष शिवम् जायसवाल ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल के बीच पूजन-अर्चन शुरू हो गया। इसी प्रकार जमुनीपुर बाजार में ओम दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में मंत्रोच्चार के बीच शनिवार को पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई। अध्यक्ष डॉ. सालिकराम ने कहा कि पूजन-अर्चन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा जिले के कई अन्य क्षेत्रों में भी पूजा पंडालों की स्थापना कर मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed