{"_id":"619be27b61aa20451603842e","slug":"lpg-cylinder-burst-fire-youth-scorched-ambedkar-nagar-news-lko6056484110","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, युवक झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के भड़सारी गांव में सोमवार को रसोई गैस सिलेंडर फटने से लगी आग की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं, भीटी थाना क्षेत्र के पकड़ी नगऊपुर गांव में अलाव की चपेट में आने से एक मासूम झुलस गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के भड़सारी गांव निवासी रवि (22) सोमवार को घर में मौजूद था। बताया जाता है कि इसी बीच रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिससे वह फट गया। इससे आग रसोई घर में फैल गई। आग बुझाने के दौरान रवि गंभीर रूप से झुलस गया। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। परिवारीजनों ने उसे ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
उधर, भीटी थाना क्षेत्र के पकड़ी नगऊपुर गांव निवासी अवनीश मिश्र के घर के बाहरी बरामदे में रविवार देर शाम अलाव जल रहा था। जहां परिवारीजनों के साथ गांव के भी कुछ लोग बैठे थे। इसी बीच वहां अवनीश की डेढ़ वर्षीय पुत्री अंबिका पहुंच गई। खेलने के दौरान वह अलाव में गिर पड़ी। लोगों ने जब तक उसे उठाया, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।