{"_id":"62279d009679942d846f603d","slug":"lord-fulfill-your-wish-then-i-will-come-to-your-court-ambedkar-nagar-news-lko620953315","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु... पूरी कर दो मुराद, फिर आऊंगा आपके दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु... पूरी कर दो मुराद, फिर आऊंगा आपके दरबार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के शिवबाबा में पूजन अर्चन करते बसपा प्रत्याशी प्रतीक पांडेय।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद जीत के लिए पूजा पाठ का भी सहारा लेने में प्रत्याशी व समर्थक पीछे नहीं हैं। अलग-अलग सीटों पर पार्टी के परंपरागत मत के अलावा अपने व्यक्तिगत जनाधार व संपर्क के जरिए अधिकाधिक मत बटोरने की सारी कोशिशें कर चुकने के बाद अब धार्मिक मान्यताओं का भी सहारा लिया जा रहा है। जीत के लिए कोई प्रत्याशी स्थानीय धार्मिक स्थलों पर माथा टेक रहा तो कोई दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित धर्म स्थलों का सहारा ले रहा है।
कुछ जगहों पर प्रत्याशियों की जीत के लिए उनके परिवारीजन दर्शन-पूजन कर चुके हैं तो कहीं स्वयं प्रत्याशी ऐसा कर रहे हैं। इसे लेकर अपने-अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के लिए समर्थक भी कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में समर्थकों की ओर से भी पूजा पाठ कर अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने की प्रार्थना की जा रही है। समर्थकों के अलावा प्रत्याशियों की ओर से जीत की कामना करने के साथ-साथ कई तरह के संकल्प भी लिए जा रहे हैं। इन संकल्पों का अधिकृत तौर पर तो खुलासा नहीं किया, लेकिन धार्मिक कार्यों के लिए ही संकल्प लिए जा रहे हैं।
शिवबाबा पहुंच टेका माथा
अकबरपुर से बसपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश वर्मा ने चुनाव में अथक परिश्रम करने के बाद पूजा पाठ का भी सहारा लेना नहीं छोड़ा है। वे बताते हैं कि पूजा मेरी दिनचर्या में शामिल है। इससे अलग तरह का आत्मिक संतोष मिलता है। बताया कि मतदान के बाद मैंने शिवबाबा पहुंचकर माथा टेका। मतदान के पहले भी मैं शिवबाबा गया था। वहां से नई ऊर्जा हमेशा प्राप्त होती रही है। मैंने जीत की कामना के साथ ही सबके मंगल की भी प्रार्थना की है। मैंने सोचा है कि जीत के बाद धार्मिक स्थलों की दशा सुधारने की तरफ भी ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
जीत के बाद फिर जाऊंगा शिवबाबा
कटेहरी के बसपा प्रत्याशी प्रतीक पांडेय के लिए यह पहला चुनाव था। उन्होंने चुनाव को व्यवस्थित ढंग से लड़ने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी। मतदान के बाद वे भी अकबरपुर नगर के निकट स्थित पवित्र शिवबाबा धाम पहुंचे। उन्होंने वहां माथा टेका और जीत के लिए प्रार्थना की। प्रतीक कहते हैं कि धार्मिक स्थलों पर जाने से मन को संतोष होता है। सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। मुझे जनता का भी आशीर्वाद पहले मिल चुका है। जीत के बाद मैं फिर शिवबाबा पहुंचकर माथा टेकूंगा।
वाराणसी पहुंचकर किए दर्शन
कटेहरी के भाजपा समर्थित निषाद पार्टी प्रत्याशी अवधेेश द्विवेदी क्षेत्र में धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी के लिए जाने जाते रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले तमाम धार्मिक आयोजनों में वे लगातार भागीदारी करते आए हैं। मतदान होने के बाद वे पत्नी के साथ वाराणसी पहुंच गए। वहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्रवणक्षेत्र को पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित कराने का संकल्प पत्र घोषित कर रखा था। कहा कि इसे जीत के बाद हर हाल में पूरा कराऊंगा।
समर्थकों ने किया जीत के लिए हवन
जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुभाष राय के पक्ष में मंगलवार को समर्थकों ने जफरपुर ग्राम पंचायत स्थित हनुमान मंदिर पर विधिविधान से पूजन-अर्चन व हवन किया। समर्थकों ने मंदिर में हनुमान व भगवान भोलेनाथ से कामना की। जीत सुनिश्चित करने व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के लिए कामना की। तमाम श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद भी ग्रहण किया। इस मौके पर अभिमन्यु सिंह, प्रभाकर उपाध्याय, रोहित सिंह, राजेश , प्रांजल सिंह, शिवांश उपाध्याय व राजकुमार धुरिया आदि मौजूद रहे।

अंबेडकरनगर के शिवबाबा में पूजन अर्चन करते बसपा प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश वर्मा।- फोटो : AMBEDKAR NAGAR