फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Loot

दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक से लूटे 95 हजार रुपए

Mon, 02 Sep 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Loot
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के चनहा चौराहे के पास दिनदहाड़े एक युवक से 95 हजार रुपए लूट की बात सामने आई है। जानकारी होते ही एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, छानबीन कराई जा रही है। हालांकि, कई संदेहास्पद तथ्य सामने आए हैं। वारदात सही साबित हुई तो मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन

बताया जाता है कि अकबरपुर नगर के शाहजहांपुर निवासी एहतेशाम कुरैशी के मुताबिक, सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा की अकबरपुर शाखा में गया। वहां से उसने अपनी मां के खाते से चेक के माध्यम से 95 हजार रुपए निकाला। उसके साथ छोटा भाई भी मौजूद था। बैंक से घर जाकर उसने अपने भाई को छोड़ा और पैसा लेकर बेवाना की तरफ जाने लगा।
विज्ञापन

वह विंदेश्वरी महाविद्यालय के आगे चनहा चौराहे के पास पहुंचा था तभी उसके अनुसार एक बाइक पर सवार दो युवक आए और असलहे की नोंक पर पूरा पैसा छीन लिया। इसके बाद वे सब भाग गए। एहतेशाम के मुताबिक वह वहां से घर लौटा और परिजनों को जानकारी देने के बाद पुलिस को सूचित किया। लूट की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र अन्य अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने आसपास पूछताछ की। पुलिस ने घटना में संदेहास्पद तथ्य सामने आने का दावा किया है। अकबरपुर कोतवाल नीरज सिंह ने कहा कि आसपास के खेतों में काम कर रहे मजदूरों व अन्य लोगों ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। घटना स्थल से पुलिस को सूचित भी नहीं किया गया। ऐसे में लेनदेन से जुड़ा विवाद लग रहा है। हालांकि सभी तथ्यों के अनुरूप छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed