{"_id":"5e7e20ef8ebc3e6f945b5932","slug":"lockdown-in-ambedkarnagar-ambedkar-nagar-news-lko5155074160","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन के तीसरे दिन बढ़ी सख्ती, सड़कों पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन के तीसरे दिन बढ़ी सख्ती, सड़कों पर सन्नाटा
विज्ञापन
फोटो 08 अंबेडकरनगर के जिला अस्पताल के ऐमरजेन्सी में इलाज के लिए पहुंचे मरीज
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए 21 दिनों के लॉक डाउन के तीसरे दिन शुक्रवार को पुलिस का डंडा जगह-जगह चलता दिखा। इन सबके बीच लॉक डाउन पूरे जिले में प्रभावी ढंग से चला। शहरी क्षेत्रों में लगभग सभी दुकानें बंद रहीं। ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ दुकानें खुली रहने के साथ सामान्य आवागमन होता दिखा, जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर शुक्रवार को 10 नागरिकों पर केस दर्ज हुआ। इससे पहले अब तक शुरूआती दो दिन में 21 नागरिकों पर केस दर्ज किया गया था। प्रशासन ने इस बीच चेतावनी दी है कि जो भी नागरिक मनमाने ढंग से घर के बाहर दिखेगा उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भरोसा दिलाया कि जरूरी सामानों के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनकी उपलब्धता तय करायी जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा का पालन कराने के लिए प्रशासन व आम जनमानस एकजुट नजर आ रहा। लॉकडाउन के तीसरे दिन शुक्रवार को अकबरपुर नगर में लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। नगर की सब्जी मंडी जरूर आबाद रही, लेकिन अन्य क्षेत्रों में पूरी तरफ सन्नाटा पसरा रहा। जहां तहां सिर्फ दवा तथा राशन की दुकानें ही खुली थीं। रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन क्षेत्र भी सन्नाटे में गुजरा। यही स्थिति जलालपुर व टांडा नगर में भी देखने को मिली। हालांकि इससे उलट ग्रामीण क्षेत्रों में जरूर कुछ दुकानें खुली रहीं और सामान्य आवागमन भी होता दिखा। इसे पुलिसकर्मियों ने सख्ती से रुकवा दिया।
शुक्रवार को भी सुबह से ही जिले की सभी सीमाओं पर पुलिस प्रशासन ने पहरा बिठा दिया। बाहरी नागरिकों का प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया। हालात का जायजा लेने के लिए गुरुवार को भी डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जिले के कई क्षेत्रों का भ्रमण किया। सीडीओ अनूप श्रीवास्तव, एडीएम पंकज वर्मा व एएसपी अवनीश मिश्र भी अलग-अलग क्षेत्रों का जायजा लेते रहे। सभी एसडीएम व सीओ लगातार अपने तहसील क्षेत्रों में एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचकर लॉकडाउन का पालन कराते दिखे।
विज्ञापन
लॉकडाउन के निर्देशों का उल्लंघन करने पर अब तक 31 नागरिकों के विरुद्ध शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार लॉकडाउन के उलघंन पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी हो रही है। पहले दिन बुधवार को जहां 11 नागरिकों को गिरफ्तार किया गया वहीं गुरुवार को 10 नागरिक गिरफ्तार हुए। शुक्रवार को भी लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 10 नागरिकों को गिरफ्तार कर अलग-अलग थानों में ले जाया गया जहां से उन्हें जमानत दे दी गई।