फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lock hanging on Jan Aushadhi Kendra, medicines are over

जन औषधि केंद्र पर लटका ताला, दवाएं खत्म

Sun, 12 Dec 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Lock hanging on Jan Aushadhi Kendra, medicines are over
अंबेडकरनगर। मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए खोले गए प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र पर दवाएं समाप्त हो जाने से ताला लटक गया है। साथ ही दीवार पर नोटिस चस्पा कर दी गई है कि दवाएं यहां खत्म हो गई हैं। इसका नतीजा यह है कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र पर विभिन्न प्रकार की दवाएं लेने के लिए पहुंचने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। इसके साथ ही मरीजों को अधिक दाम पर मेडिकल स्टोर से दवाएं लेनी पड़ रही हैं। इससे उन्हें तगड़ी चपत लग रही है।
विज्ञापन

मरीजों को जरूरी सस्ती दवाएं आसानी के साथ उपलब्ध हो सकें, इसके लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र की स्थापना प्रत्येक जिला मुख्यालय पर करने की घोषणा की थी। योजना के तहत जिला अस्पताल परिसर में लगभग चार वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की स्थापना की गई। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत संचालित जन औषधि केंद्र का शुरुआती दौर में मरीजों को व्यापक लाभ भी मिला। दरअसल उन्हें मेडिकल स्टोर की तुलना में आधे से कम दाम में दवाएं आसानी के साथ उपलब्ध हो रही थीं। इससे सबसे अधिक खुशी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को हुई। उन्हें सस्ते में आसानी से दवाएं उपलब्ध होने लगीं। हालांकि समय बीतने के साथ ही यह केंद्र अपनी उपयोगिता खोने लगा। यहां जरूरी दवाएं नदारद होने लगीं। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को निराशा होने लगी।
विज्ञापन

इस बीच सबसे बड़ा झटका उस समय मरीजों और उनके तीमारदारों को लगा, जब प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र पर ताला लटक गया। यहां दीवार पर एक नोटिस चस्पा कर दी गई है, जिस पर लिखा है कि दवाएं समाप्त हो गई हैं। इसका नतीजा यह हुआ कि सस्ती दवाएं लेने के लिए मरीज और उनके तीमारदार केंद्र पर पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुचारु रूप से संचालित हो केंद्र
अकबरपुर के रामनेवल वर्मा ने कहा कि उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वह दवा लेने के लिए जन औषधि केंद्र पर गए थे, लेकिन दवा नहीं मिली। ऐसे में निजी मेडिकल स्टोर से दवा लेने को मजबूर होना पड़ा। अकबरपुर की बिल्कीस ने कहा कि उन्होंने बीते दिनों ही ऑपरेशन कराया है। कुछ दवाएं लेने के लिए वे जिला अस्पताल परिसर स्थित जन औषधि केंद्र गईं थी, लेकिन पता चला कि वहां कोई दवा ही नहीं है। ऐसे में उन्हें निजी मेडिकल स्टोर से दवाएं लेनी पड़ीं। अकबरपुर के प्रकाश राय ने कहा कि जन औषधि केंद्र का सुचारु लाभ मरीजों को मिल सके, लिए जिम्मेदारों को जरूरी कदम उठाना चाहिए। यह अत्यंत चिंताजनक है कि प्रधानमंत्री की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना का समुचित लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है। मरीजों ने कहा कि जन औषधि केंद्र को सुचारु रूप से संचालित किया जाए।

लखनऊ से आती है केंद्र को दवा
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का संचालन हो रहा है। केंद्र बंद नहीं है। कुछ दवाएं उपलब्ध न होने की जानकारी मिली है। केंद्र पर दवाएं सीधे लखनऊ से आती हैं।
डॉ. मनोज शुक्ला, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed