फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   lock Down

एल-1 अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जानने पहुंचे डीएम

Sun, 07 Jun 2020 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
lock Down
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए बनाए गए एल-1 अस्पताल रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय का एक दिन पहले शनिवार रात को जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जायजा लिया।
विज्ञापन

वहां भर्ती 46 कोरोना संक्रमितों से उनका हालचाल जाना। साथ ही व्यवस्था के बारे में भी जानकारी हासिल की। कुछ संक्रमितों ने मच्छर अधिक होने की बात कही, तो डीएम ने जिम्मेदारों का मच्छर मारने का प्रबंध सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी। साफ सफाई के साथ साथ गुणवत्तापरक भोजन पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों के समुचित इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय को एल-1 अस्पताल बनाया गया है। मौजूदा समय में इस अस्पताल में 46 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इनमें 11 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले शनिवार रात जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने अस्पताल का औचक जायजा लिया। सभी मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्हें बताया गया कि प्रतिदिन न सिर्फ बेडशीट बदली जाती है, बल्कि साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। कुछ मरीजों ने शिकायत करते हुए कहा कि मच्छरों का अधिक प्रकोप है। इसके चलते रात में ठीक से सो नहीं पाते।

इस पर डीएम ने जिम्मेदारों को इसकी अविलंब व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि समय समय पर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की जाती रहे। जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि साफ सफाई के साथ भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। स्वच्छ भोजन उन्हें उपलब्ध कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed