फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   lock Down

धार्मिक जलसे से भाग लेकर लौटे 15 किए गए क्वारंटीन

Wed, 01 Apr 2020 08:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
lock Down
मीरानपुर में बाहर से आए व्यक्ति के घर के दरवाजे पर निर्देश चस्पा करते एएसपी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। मेरठ के धार्मिक जलसे से होकर अंबेडकरनगर पहुंचे 15 नागरिकों को प्रशासन ने खोज निकाला। एसडीएम व सीओ की टीम ने गांव व कस्बा पहुंचकर ऐेसे सभी व्यक्तियों को चिह्नित किया और उन्हें मंगलवार देर शाम ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। एडीएम के अनुसार सभी व्यक्ति पूरी तरह से सामान्य हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के मजहबी जलसे में शामिल हुए लोगों में से बड़ी तादाद में कोरोना के लक्षण पाए गए। इसके बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे धार्मिक जलसे में भाग लेने वाले नागरिकों की पहचान प्रशासन ने फोकस करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

केदारनगर प्रतिनिधि के अनुसार एक दिन पहले मंगलवार दोपहर प्रशासन को जानकारी मिली कि इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर, अलनपुर, अमीनपुर गांव में दिल्ली की तबलीगी मजलिस से भाग लेकर कई नागरिक लौटे हैं। प्रशासन ने इस पर स्थानीय स्तर से जानकारी एकत्र कराई तो ग्रामीणों ने टाल मटोल कर दिया। एसडीएम टांडा अभिषेक पाठक व सीओ अमरबहादुर भारी फोर्स के साथ गांवों में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ऐसे नागरिकों को चिह्नित करने का दौर शुरू हो गया। चेतावनी भी दी गई कि यदि इसके बाद कोई नागरिक मिला तो कार्रवाई होगी। इस पर एक-एक कर 14 ग्रामीण सामने आए। ग्रामीणों ने बताया कि वे धार्मिक जलसे में भाग लेने दिल्ली गए थे।
वहां से वे सब मेरठ पहुंचे। वहां भी एक कार्यक्रम में शिरकत किया। इसके बाद गांव लौट आए। बताया कि वे सभी स्वस्थ हैं। प्रशासन ने इसके बाद इन सभी 14 ग्रामीणों को एंबुलेंस से सीधे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर भिजवा दिया। वहां उन्हें रात पर भर्ती किया गया। जरूरी जांच भी हुई। इसके बाद बुधवार दिन में उन्हें एकलव्य खेल स्टेडियम अकबरपुर में बने क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया।

उधर, अकबरपुर नगर के मीरानपुर पेवाड़ा में दिल्ली की तबलीगी मजलिस से भाग लेकर एक व्यक्ति के पहुंचने की खबर से बुधवार को हड़कंप मच गया। एएसपी अवनीश कुमार मिश्र के साथ एसडीएम सदर मोइनुल इस्लाम व सीओ धर्मेंद्र सचान पहुंच गए। वहां पाया गया कि स्थानीय निवासी कमाल अहमद के रिश्तेदार जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं निवासी मुख्तार अहमद आए हुए हैं। वे मेरठ में आयोजित धार्मिक जलसे से भाग लेकर लौटे हैं। इनके बारे में भी बताया गया कि यह भी दिल्ली में आयोजित धार्मिक जलसे में भाग लेकर मेरठ आए थे। प्रशासन ने इन्हें भी राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed