{"_id":"69c29c8f7fee6a1f4c073681","slug":"loan-of-1-43-lakh-was-taken-through-kcc-in-ambedkar-nagar-farm-has-been-attached-due-to-non-repayment-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"AmbedkarNagar: केसीसी से 1.43 लाख का लिया था ऋण, जमा न कर पाने पर खेत कुर्क; फसल काटने पर भी रोक की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AmbedkarNagar: केसीसी से 1.43 लाख का लिया था ऋण, जमा न कर पाने पर खेत कुर्क; फसल काटने पर भी रोक की चेतावनी
Tue, 24 Mar 2026 07:45 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:45 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में किसान द्वारा केसीसी से 1.43 लाख का ऋण जमा न कर पाने पर उसका खेत कुर्क कर दिया गया। फसल काटने पर भी रोक लगाने की चेतावनी दी गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
लोन न जमा कर पाने पर खेत कुर्क।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में किसान क्रेडिट कार्ड का बकाया ऋण जमा न करने पर किसान की कृषि भूमि कुर्क कर दी गई। यही नहीं रकम जमा न होने पर फसल काटने पर भी रोक लगाने की चेतावनी दी है। मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बरईपुर चहोड़ा गांव का है।
विज्ञापन
बरईपुर चहोड़ा गांव निवासी रामप्रसाद ने वर्ष 2013 में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की चहोंड़ा शाहपुर शाखा से 1.43 लाख रुपये का ऋण लिया था। समय पर भुगतान न होने के कारण ब्याज सहित यह राशि बढ़कर करीब 2 लाख 64 हजार रुपये हो गई। बैंक की ओर से कई बार नोटिस भेजा गया। लोक अदालत के माध्यम से भी भुगतान का अवसर दिया गया।
विज्ञापन
इसके बावजूद किसान ने बकाया धनराशि जमा नहीं की। इसके बाद एसडीएम आलापुर सुभाष सिंह ने कुर्की की कार्रवाई का आदेश जारी किया। मंगलवार को शाखा प्रबंधक विक्रांत सिंह, सहायक प्रबंधक मुकेश कुमार, लेखपाल दयानंद, अमीन अच्छे लाल समेत अन्य अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में जमीन कुर्क की गई।
विज्ञापन