फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Load factor is not being met, buses are going to Ayodhya empty

Ambedkar Nagar News: नहीं पूरा हो पा रहा लोड फैक्टर, अयोध्या खाली जा रहींं बसें

Sat, 05 Apr 2025 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 05 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Load factor is not being met, buses are going to Ayodhya empty
अंबेडकरनगर। परिवहन निगम ने नवरात्र व रामनवमी पर श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन कराने के लिए 30 बसों के संचालन की कार्ययोजना बनाई थी। इसके लिए रोडवेज के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है, लेकिन ज्यादातर बसें खाली ही जा रहीं हैं। आलम ये है कि गाड़ियों का लोड फैक्टर भी पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

विभाग का मानना था कि बड़ी संख्या में जिले के लोग रामनवमी को अयोध्या जाकर सरयू में स्नान करते हैं। अयोध्या धाम में भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद चैत्र रामनवमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा जुटने की संभावना जताई जा रही थी। इसलिए यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों का संचालन नवरात्र से पहले शुरू किया गया था, जिसमें 20 बसें नया घाट अयोध्या से अकबरपुर व आजमगढ़ और 10 बसें जहांगीरगंज व राजेसुल्तापुर के लिए चलाई गई थीं।
विज्ञापन

इस दौरान अयोध्या जाने वाले शहजादपुर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि ज्यादातर लोग फसलों की कटाई में व्यस्त हैं। इस वजह से कम लोग ही बाहर निकल रहे हैं। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों की संख्या कम होने के कारण गाड़ियां खाली जा रहीं हैं। इस वजह से लोड फैक्टर भी नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed