{"_id":"68fe602b2d983ddb11097160","slug":"list-of-meritorious-students-will-be-prepared-in-schools-tips-will-be-given-to-students-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-144221-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: विद्यालयों में तैयार होगी मेधावियों की सूची, विद्यार्थियों को देंगे टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: विद्यालयों में तैयार होगी मेधावियों की सूची, विद्यार्थियों को देंगे टिप्स
Sun, 26 Oct 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित जिले के 377 विद्यालयों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सूची में रैंक के मुताबिक 10 मेधावियों को टॉप 10 सूची रखा जाएगा। टॉप 10 सूची में शामिल मेधावी छात्रों को विद्यालय के प्रधानाचार्य सप्ताह में कम से कम दो बार बुलाएंगे और यह मेधावी छात्र अपने अनुभव को विद्यार्थियों के साथ साझा करेंगे।
दोहराव की रणनीति पर भी व्यावहारिक सुझाव दिए जाएंगे। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सिर्फ परीक्षा परिणाम सुधारना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास की भावना विकसित करना है। विभाग का मानना है कि छात्र जब अपने ही बीच से किसी सफल विद्यार्थी को सामने पाते हैं, तो प्रेरणा का असर गहरा होता है। इस कार्यक्रम के तहत नवंबर से दिसंबर तक जिलेभर के विद्यालयों में टॉपर टॉक सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें पिछले सत्र के टॉपर विद्यार्थियों को मुख्य वक्ता बनाया जाएगा।
वे परीक्षार्थियों के प्रश्नों का उत्तर देंगे और बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए सामान्य टिप्स साझा करेंगे। शिक्षकों का कहना है कि यह कदम विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। इससे न केवल परीक्षा का भय खत्म होगा, बल्कि विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। शिक्षा विभाग उम्मीद कर रहा है कि इस पहल से आगामी बोर्ड परीक्षाओं में जिले का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा।