फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Liquor mafia's property worth 1.5 crore attached

शराब माफिया की डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क

Fri, 27 May 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Liquor mafia's property worth 1.5 crore attached
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को शराब माफिया संजय सोनी की लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति कटका पुलिस ने कुर्क कर ली। आरोपी इन दिनों आजमगढ़ जनपद की जेल में निरुद्ध है। बताया जाता है कि जहरीली शराब पीने से वर्ष 2021 में कई लोगों की मौत के मामले में उसके विरुद्ध जिले के अलग-अलग थानों के अलावा जौनपुर व आजमगढ़ जनपद के थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसडीएम मोहनलाल गुप्त, सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य, तहसीलदार आलोक रंजन की मौजूदगी में कटका पुलिस ने जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर चौराहा निवासी शराब माफिया व सराफा व्यवसायी संजय सोनी की लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया। इसमें आवासीय भवन समेत अन्य संपत्ति शामिल है। बताया जाता है कि उसके नाम से मित्तूपुर में एक शराब ठेका था। उसकी ओर से नकली शराब की बिक्री की जाती थी। वर्ष 2021 में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में कटका, जैतपुर, जलालपुर थाने में केस दर्ज होने के अलावा आजमगढ़ व जौनपुर जिले में भी इसके विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस बीच कटका पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत शुक्रवार को उसकी संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ देवेंद्र मौर्य ने बताया कि आरोपी नकली शराब के कारोबार में संलिप्त था। इसके चलते उसके विरुद्ध कुल सात आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत उसकी करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है। इस मौके पर कटका थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह के अलावा जैतपुर व जलालपुर कोतवाल पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed