फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   light

बदहाल विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में जल्द सुधार की उठायी मांग

Thu, 18 Jul 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
light
राजेसुल्तानपुर। विधानसभा क्षेत्र आलापुर में बदहाल विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर भाजपाइयों का प्रतिनिधिमंडल विधायक प्रतिनिधि के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता रामनगर से मुलाकात की। उनसे अविलंब आपूर्ति व्यवस्था में दुरुस्त कराने की मांग की। कहा कि रोस्टर के अनुसार आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इससे उपभोक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति होना चाहिए। ऐसा न होने से लोगों को समस्याएं उठानी पड़ रही हैं। कहा कि लापरवाही बरतने वाले पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ ऊर्जा मंत्री से मिलकर शिकायत की जाएगी। कहा कि 48 घंटे के अंदर आपूर्ति व्यवस्था में अगर सुधार न किया गया तो इन सब मामलों से शासन को अवगत करा दिया जाएगा। आलापुर विधानसभा क्षेत्र में रामनगर और तेंदुआई कला उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती है लेकिन शिकायतों के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ ही जर्जर तार व पोल बदलवाने के लिए भी कहा गया। अधिशाषी अभियंता सुभाषचंद्र सागर ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा। इस मौके पर शिवपूजन वर्मा, श्यामनाथ शुक्ल, आनंद जायसवाल, अभिषेक त्रिपाठी व अभिषेक निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed