{"_id":"5d14f8e28ebc3e3c7d7fef80","slug":"light-ambedkar-nagar-news-lko46760167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की बदहाली से बढ़ी साउथ वेस्ट फीडर उपभोक्ताओं की मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की बदहाली से बढ़ी साउथ वेस्ट फीडर उपभोक्ताओं की मुश्किल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े साउथ बेस्ट फीडर से चल रही अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश का मौसम शुरू होने के साथ ही विद्युत व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। उपभोक्ताओं को बीते करीब तीन दिन से सुचारु विद्युत आपूर्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बार-बार की कटौती से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 18 घंटे के रोस्टर की आधी बिजली भी उपभोक्ताओं को नसीब नहीं हो पा रही है।
अकबरपुर उपकेंद्र से जुड़े साउथ बेस्ट फीडर के उपभोक्ता खासे परेशान हैं। उपभोक्ताओं की मानें तो बारिश के बाद से निर्बाध विद्युत आपूर्ति घंटेभर भी नहीं चल पा रही है। एक घंटे की आपूर्ति बहाल होने में एक से दो बार की कटौती हो रही है। कई बार वोल्टेज इतना कम हो जाता है कि विद्युत उपकरण भी नहीं चल पाते हैं। मंगलवार पूरे दिन व रात में बार-बार अघोषित कटौती का दौर जारी रहा। इस कटौती के बीच दिन तो किसी तरह गुजर गया, लेकिन रात में उमस भरी गर्मी के बीच काफी दिक्कत हुई।
बुधवार को राहत मिलने की उम्मीद भी टूट गई। अकबरपुर उपकेंद्र के साउथ वेस्ट फीडर पर सुबह के समय करीब नौ बजे तक आपूर्ति ठप रही। करीब 10 मिनट के लिए आपूर्ति बहाल हुई, तो उपभोक्ताओं को लगा कि शायद आपूर्ति कुछ देर टिकेगी। परन्तु ऐसा नहीं हुआ। देर शाम तक विद्युत अघोषित कटौती के बीच जारी रही।
विज्ञापन
पूरे दिन में कभी घंटे भर के लिए आपूर्ति नहीं हो सकी। बिजली की इस आवाजाही से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हुई। उपभोक्ता राजेश अग्रवाल, मनीष सिंह व पंकज ने विद्युत विभाग से व्यवस्था में सुधार कराए जाने की मांग की है। कहा कि बारिश ने धूप से भले ही कुछ राहत दी है, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। ऐसे में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखना होगा।