फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Light

बगैर कनक्शन विद्युत बिल भेजने पर भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 26 Jun 2019 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Light
अंबेडकरनगर। तहसील क्षेत्र के पमोली गांव में बिना विद्युत कनेक्शन के दर्जनों लोगों के नाम बकाया बिल भेजे जाने से लोगों में नाराजगी है। मंगलवार को इन लोगों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

गांव निवासी जालिम सिंह के नेतृत्व में तहसील पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि बिना बिजली कनेक्शन के ही गांव निवासी प्रेमनाथ को साढ़े 22 हजार रुपये, अमरनाथ को 15 हजार, रामअनुज को एक लाख 15 हजार, रामलौट को 20 हजार, अमित कुमार को 25 हजार, राम प्रसाद को 14 हजार, सैनाज को 22 हजार, जब्बार अली को करीब साढ़े छह हजार, सिराजुल निशा को 12 हजार, शहीद अली को 22 हजार, मोमिन को 21 हजार, गुलाम अली को 10 हजार, गुड्डू धुरिया को करीब साढ़े 22 हजार समेत करीब 200 लोगों को हजारों रुपए का बिल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इस बाबत जब विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से शिकायत की जाती है तो सुनवाई नहीं होती है। एसडीएम ने ग्रामीणों को शांत कराया। कहा कि जल्द ही जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। इस मौके पर कुलदीप, मुन्ना, विकास, गिल्लू, बिल्लू, मुंशी निषाद, सरदार, अनिल जायसवाल, प्रकाश निषाद, प्रेम निषाद, संजय सिंह, राजन सिंह, रामसिंह, रमेश, अंकुश, लक्ष्मी, लालजी व संतराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed