फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Library will be available to the children of council school

परिषदीय विद्यालय के बच्चों को उपलब्ध होगी लाइब्रेरी

Sat, 28 May 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Library will be available to the children of council school
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर से सटे पसियापारा स्थित प्राथमिक इंग्लिश मीडियम विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं अब डॉयनिंग हॉल में बैठकर खाना खाने के साथ ही लाइब्रेरी में बैठकर पुस्तकें भी पढ़ेंगे। शुक्रवार को गोद लिए गए संबंधित विद्यालय में नवनिर्मित डॉयनिंग हॉल व लाइब्रेरी का शुभारंभ डीएम सैमुअल पॉल एन ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय में बेहतर माहौल उत्पन्न करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्राथमिक इंग्लिश विद्यालय पसियापारा को डीएम सैमुअल पॉल एन ने बीते दिनों गोद लिया था। इसके बाद से ही विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा का माहौल देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान डीएम ने विद्यालय में डॉयनिंग हॉल व लाइब्रेरी का निर्माण कराने की घोषणा की थी। डीएम की घोषणा के बाद कार्यदायी संस्था आरईएस ने निर्माण शुरू कर दिया। बीते दिनों ही न सिर्फ डॉयनिंग हॉल, बल्कि लाइब्रेरी का भी निर्माण कार्य पूरा हो गया। शुक्रवार को इन दोनों भवनों का समारोह पूर्वक शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन ने डॉयनिंग हॉल व लाइब्रेरी का शुभारंभ करते हुए कहा कि अब छात्र-छात्राओं को भूमि पर बैठकर भोजन नहीं करना होगा। डॉयनिंग हॉल में बने सीमेंटेड बेंच पर बैठकर एमडीएम योजना के तहत भोजन कर सकेंगे। इसके अलावा लाइब्रेरी में विभिन्न प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध होंगी, जिनके अवलोकन से वे सफलता की सीढ़ी आसानी के साथ चढ़ सकेंगे। कहा कि विद्यालयों में बेहतर शिक्षा का माहौल उत्पन्न हो सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed