{"_id":"60fda4b08ebc3e584206e250","slug":"let-our-government-come-you-will-see-the-results-satishchandra-mishra-ambedkar-nagar-news-lko58846493","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारी सरकार आने दीजिए, आपको दिखेंगे नतीजे - सतीशचंद्र मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारी सरकार आने दीजिए, आपको दिखेंगे नतीजे - सतीशचंद्र मिश्र
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर बसपा महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र को ज्ञापन सौंपते अटेवा पेंशन बचाओ मं
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। हमारी सरकार आने दीजिए, फिर नतीजे आपको स्वयं दिखाई पड़ेंगे। यह बात बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्र ने रविवार को जिला मुख्यालय पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों से कही। जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में बसपा महासचिव से अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश सलाहकार राकेश रमन, जिला संयोजक रामबली त्रिशरण, संजय उपाध्याय, धर्मेंद्र यादव, श्यामभूषण सोनी, अशोक पांडेय व अनुज आदि ने मुलाकात की।
उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि प्रदेश के करोड़ों लोगों के हितों को देखते हुए शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों के बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल कराया जाए। नई पेंशन प्रणाली शिक्षकों व कर्मचारियों के हितों के प्रतिकूल है। इस व्यवस्था से लगभग साढ़े तीन करोड़ लोग सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। मंच के पदाधिकारियों ने बसपा महासचिव से अपील की कि वे इस मामले में केंद्र व प्रदेश सरकार को पत्र भेजें और अपनी पार्टी के एजेंडे में शामिल करें।
राज्यसभा सदस्य ने पेंशन बचाओ मंच के सदस्यों से वार्ता की। उनसे कहा कि मैंने इस मुद्दे को सदन में उठाया है। सांसद ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर कोई पत्र आदि लिखने से मानने वाली नहीं है। उन्होंने सदस्यों से कहा कि आपकी समस्या से हम वाकिफ हैं। हमारी सरकार आने दीजिए, इसके बाद आपको नतीजे स्वयं ही पता चल जाएंगे।