फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lekhpals sit on strike for old demands

Ambedkar Nagar News: पुरानी मांगों को लेकर धरने पर बैठे लेखपाल

Sat, 15 Nov 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 15 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Lekhpals sit on strike for old demands
अंबेडकरनगर। जिले की सभी तहसीलों पर शनिवार को लेखपालों में अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। अकबरपुर तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की अकबरपुर इकाई ने पुरानी मांगों की अनदेखी पर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष शिव प्रकाश तिवारी ने कहा कि जिम्मेदारियों का दायरा लगातार बढ़ा है, चाहे वह राजस्व अभिलेखों का कार्य हो, जनकल्याण योजनाएं या फील्ड में निरीक्षण का। इसके बाद भी सुविधाएं, पदोन्नति, वेतनमान और भत्ते वर्षों से जस के तस हैं। लेखपाल संघ ने प्रभारी एसडीएम संजय मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष गरिमा चौधरी, मंत्री अजीत राय, अमन सोनकर सहित बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

जलालपुर तहसील में अध्यक्ष जयकरन पाल के नेतृत्व में दर्जनों लेखपालों ने अपनी समस्याओं व मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष जयकरन पाल ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो लेखपाल संघ आगे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगा। लेखपाल संघ की भीटी इकाई ने तहसील परिसर में अध्यक्ष प्रवीण कुमार शुक्ल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार वर्मा, रामचरन झूले, संध्या सिंह, सूर्यकेश, धर्मेंद्र राना, रामजीत पांडे समेत कई लेखपाल मौजूद रहे। टांडा और आलापुर में भी प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed