{"_id":"5d2e187d8ebc3e6cb9088cca","slug":"law-order-lavel-is-very-poor-in-state-ambedkar-nagar-news-lko471102833","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के आलापुर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। प्रदेश में लगातार हो रही हत्या की घटनाओं से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अश्विनी यादव के नेतृत्व में आलापुर तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया, और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम भरतलाल सरोज को सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए। बाद में हुई बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश में आये दिन हो रही हत्या, लूट व बलात्कार जैसी घटनाओं पर चिंता व्यक्त किया। कहा गया कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। कानून व्यवस्था के गिरते स्तर को सुदृढ़ करने में मौजूदा भाजपा सरकार विफल है।
विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अश्विनी यादव ने कहा कि बीते दिनों अयोध्या जनपद के विधानसभा क्षेत्र गोशाईगंज लोहिया वाहिनी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अखिलेश यादव टिक्कू की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जो बेहद चिंताजनक है। ऐसी घटनाएं गिरती कानून व्यवस्था की वास्तविकता को प्रदर्शित करती हैं, लेकिन सरकार इसे सुदृढ़ बनाने के लिए न तो कोई ठोस कदम उठा रही है और न ही ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्घ कोई कार्रवाई करवा पा रही। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में घूम रहे हत्यारों का मनोबल काफी बढ़ चुका है।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि सरकार की नकारात्मक नीतियों के कारण ही प्रदेश में लूट, हत्या, बलात्कार व छिनैती जैसी घटनाओं का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन सरकार इस पर अंकुश लगा पाने में अभी तक विफल साबित हुई है। वक्ताओं ने विद्युत विभाग कर्मचारियों की कार्यशैली को लेकर नाराजगी प्रकट की। कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में उपभोक्ताओं से अवैध धन उगाही की जा रही है, लेकिन इस मनमानी पूर्ण रवैये के विरुद्घ प्रशासन कार्रवाई के लिए कोई तेजी नहीं दिखा पा रहा।
कहा कि चहोड़ाशाहपुर स्थित गौशाला में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। पशुओं के लिए न तो समुचित खाने का प्रबंध है और न ही अन्य किसी सुविधा का है, जिसका नतीजा है कि पशुओं की मृत्यु हो जा रही। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रितिनिध बलिराम गौतम, जिपं सदस्य अनवर सादात अंसारी, राजन कन्नौजिया, दीपू प्रजापित, भीम लाल कन्नौजिया, मनोज यादव, विनीत व सुभाष गोस्वामी आदि मौजूूद रहे।