फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Law and order

कांवड़ यात्रा के दौरान न बरती जाए किसी प्रकार की शिथिलता 19-08-40

Thu, 18 Jul 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Law and order
अंबेडकरनगर। पवित्र सावन माह में शिवमंदिरों में होने वाली विशेष पूजा-अर्चना व कांवड़ यात्रा को कुशलतापूर्वक निपटाने को लेकर गुरुवार को मंडलायुक्त व डीआईजी ने जनपद का दौरा किया। जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समय रहते सभी तैयारियां पूरी कराने का निर्देश दिया। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध व समय रहते शिवमंदिरों के आसपास विशेष सफाई कराने का भी निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि सावन में शिवमंदिरों में पूजन-अर्चन व जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए सभी प्रबंध समय रहते कर लिए जाएं। शिवमंदिरों के आसपास विशेष सफाई व्यवस्था के साथ ही मंदिरों तक जाने वाले मार्ग भी दुरुस्त करा दिए जाएं। मंदिरों में पेयजल, सफाई व प्रकाश की समुचित व्यवस्था रहे। कांवड़ यात्रा वाले मार्ग का आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन किया जाए। कांवड़ियों के विश्राम स्थल पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं करा दी जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईजी डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि ऐसे संवेदनशील क्षेत्र जहां पूर्व में कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार का विवाद हुआ हो, वहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध कराए जाएं। पर्याप्त तादाद में पुलिस बल की तैनाती की जाए। यदि कहीं किसी प्रकार का विवाद हो तो समय रहते उसे निपटा लिया जाए। कांवड़ यात्रा के दौरान यदि कोई किसी प्रकार की गड़बड़ी करता मिले तो उससे सख्ती से निपटा जाए। कहीं किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र, एडीएम अमरनाथ रॉय, एएसपी एके मिश्र समेत सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed